By Priyanka Pal15, Jan 2025 11:25 AMjagranjosh.com
हम सबको नई भाषा और उनसे जुड़े नए शब्दों को जानने में अच्छा लगता है। ऐसे में आज इस वेब स्टोरी में जानिए अपनी हिंदी भाषा के सबसे कठिन शब्द के बारे में।
हिंदी भाषा
भाषा अपने शब्द, विविधता और समृद्धि के लिए प्रसिद्ध है। हिंदी के शब्द विभिन्न स्रोतों, व्याकरणिक संरचनाओं और भाषाई प्रभावों से प्रभावित हैं।
हिंदी ने किया सबका स्वागत
संस्कृत से लेकर विदेशी भाषाओं तक, हिंदी ने सभी का स्वागत किया है। इसके शब्द भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत मेल हैं।
मुगल शासन में हिंदी
हिंदी का मूल आधार संस्कृत है। मुगल शासनकाल में हिंदी में अरबी और फारसी के शब्द शामिल हुए।
अंग्रेजी
जब अंग्रेजी शासनकाल आया तो उस दौरान हिंदी में कई अंग्रेजी शब्द आ गए। अवधी, भोजपुरी, ब्रज, और मराठी जैसी बोलियों से हिंदी ने कई शब्द अपनाए।
लोकप्रियता
हिंदी के शब्द हर क्षेत्र में अपनाए जाते हैं, जिससे यह भाषा लोगों के करीब रहती है। तुलसीदास और सूरदास की रचनाओं में शब्दों की विविधता दिखती है।
हिंदी का सबसे बड़ा शब्द
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हिंदी का सबसे बड़ा शब्द लौहपथगामिनिसूचकदर्शकहरितताम्रलौहपट्टिका है। जिसका अर्थ है रेल की पटरियों के किनारों पर लगे हरे रंग के लोहे से बने लिखित निर्देश बोर्ड।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Indian Army Day 2025: Check Out 5 Interesting Facts