By Priyanka Pal25, Jul 2024 06:29 PMjagranjosh.com
भारत में विभिन्न त्यौहार मनाएं जाते हैं, इन्हीं त्यौहारो में बनती हैं ढेरों सारी मिठाइयां जिनके बिना त्यौहार अधूरा सा लगता है। क्या आप जानते हैं भारत की राष्ट्रीय मिठाई के बारे में, यदि नहीं तो आज जानिए इस वेब स्टोरी में।
भारत की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है?
क्या आपको भी भारत की राष्ट्रीय मिठाई के बारे में नहीं पता, तो हम बताते हैं जलेबी को भारत की राष्ट्रीय मिठाई कहा जाता है।
अलग नामों से मशहूर
बहुत ही कम लोगों को पता है कि इसे उत्तर भारत में जलेबी, दक्षिण में जेलेबी और पूर्वी भारत में जिलापी के नाम से जाना जाता है।
इतिहास
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह मिठाई भारतीय नहीं बल्कि विदेशी है। जी हां, मध्यकालीन भारत में तर्किश आक्रमणकारी इसे अपने साथ भारत में लेकर पहुंचे थे।
जलेबी जब राष्ट्रीय मिठाई बनीं
जलेबी को भारत में 15वीं शताब्दी में अपनाया गया, उस समय इसका नाम कुंडालिका हुआ करता था।
जलेबी का जिक्र
क्या आप जानते हैं, जलेबी का जिक्र 10वीं शताब्दी में एक प्राचीन पर्शियन कुक बुक किताब-अल-तबीक में मिलता है।
मेन्यू के बाद जलेबी घर तक पहुंची
शुरुआत में जलेबी पारियों के मेन्यू में शामिल हुई जिसके बाद हर घर में त्यौहारों में बनाई जाने लगी।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।