Panda Parenting क्या है और इसे सेलिब्रिटीज क्यों अपना रहे हैं?
By Mahima Sharan08, Jan 2025 04:51 PMjagranjosh.com
पेरेंटिंग स्टाइल
हर मां-बाप अपने बच्चों को भला चाहते हैं, इसलिए वे बच्चों के बेहतरीन के लिए हर मुमकिन कोशिश भी करते हैं। लेकिन, समय के साथ पेरेंटिंग स्टाइल में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां माता-पिता बच्चों के साथ सख्ती से पेश आप उन्हें अनुशासन में रहना सिखाते हैं, वहीं आज-कल के पेरेंट्स बच्चों के साथ प्यार और दोस्तों की तरह डील करते हैं। ऐसी ही एक पेरेंटिंग स्टाइल है पांडा पेरेंटिंग जो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही है। यहां तक की बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी अपने बच्चों के बेहतर परवरिश के लिए पांडा पेरेंटिंग का सहारा
क्या है पांडा पैरेंटिंग?
पांडा पैरेंटिंग एक ऐसी स्टाइल है, जिसमें माता-पिता अपने बच्चों को अनुशासन में रखकर अपने लिए खुद फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस पेरेंटिंग का असल मक़सद है बच्चों को आत्मविश्वासी और मजबूत बनाना ताकि वे अपने अच्छे और बुरे के बीच में अंतर खोज सकें। पांडा पैरेंटिंग के अंदर बच्चों को अपने फैसले लेने की पूरी आजादी होती हैं और जहां भी उन्हें मदद की आवश्यकता होती है, वहां उनके माता-पिता खड़े रहते हैं।
पांडा पेरेंटिंग के फायदे
पांडा पेरेंटिग बच्चों को मजबूत मानसिकता अपनाने में मदद करती है। इस परवरिश वाले बच्चे अन्य की तुलना में जल्दी आत्मनिर्भर बनते हैं। यह पेरेंटिंग स्टाइल बच्चों को अपना रास्ता खुद चुनने की, लाइफ में बैलेंस बनाए रखने की और अपने दिल की सुनने के लिए प्रोत्साहित करती है, ताकि बच्चों को कॉन्फिडेंस लेवल समय के साथ बढ़ सके।
परफेक्ट बनने का दबाव
पांडा पेरेंटिंग की सबसे खास बात यह है कि इस युग के बच्चों पर परफेक्ट बनने का कोई दबाव नहीं होता और वह यह भी जानते हैं कि गलतियां होना स्वाभाविक है। वह इस बात पर ध्यान देते हैं उन गलतियों को कैसे सीखें और दोबारा न दोहराएं। यह पेरेंटिंग स्टाइल बच्चों के लिए कई सार दरवाजे खोलती है। इन बच्चों को कम उम्र से ही अपनी समस्या का हल निकालने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि भविष्य में किसी पर निर्भर न हो।
कैसे होती है पांडा पेरेंटिंग
पांडा पेरेंटिंग के लिए माता-पिता के पास धैर्य होना जरूरी है। इस तरह की पेरेंटिंग के लिए बच्चों को समय देना भी जरूरी है। इसके साथ ही आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप अपनी राय बच्चों पर जबरदस्ती न थोपे। बच्चों की परिस्थिति को सुनने और समझने का प्रयास करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
इस पेरेंटिंग स्टाइल के ढेरों फायदों के साथ कुछ नुकसान भी है। यहां बच्चों को आजादी देने के साथ-साथ उनके कदमों पर निगरानी रखना भी जरूरी है, ताकि बच्चे गलत संगत में न फंस जाएं। यहां बतौर पेरेंट्स आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है, क्योंकि आपको दोनों की पीढ़ियों के लाइफ को बैलेंस करने की जरूरत पड़ती है।
आज के मॉडर्न युग के बच्चों के लिए पांडा पेरेंटिंग एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Top 6 Netflix Documentaries To Boost Your English Speaking Skills