'Sindoor' को इंग्लिश में क्या कहते हैं?


By Priyanka Pal08, May 2025 02:12 PMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं

वैसे हम आपको बहुत सारे हिंदी शब्दों के अर्थ इंग्लिश में बताते रहते हैं। ऐसे में आज इस वेब स्टोरी में जानिए सिंदूर को इंग्लिश में क्या कहा जाता है।

सिंदूर का इस्तेमाल

भारत में सिंदूर का इस्तेमाल महिलाएं अपने श्रृंगार के तौर पर मांग भरने के लिए करती हैं। जो कि एक कॉस्मेटिक पाउडर होता है।

इंग्लिश में सिंदूर

सिंदूर, जिसे वर्मिलियन, vermilion के नाम से भी जाना जाता है। यह एक लाल-नारंगी पाउडर होता, जिसका केमिकल नाम वर्मिलियन है। सिनेबार सिंदूर इसके कॉमन कंपोनेंट में से एक है।

पारंपरिक सिंदूर

सिंदूर को कुमकुमा के नाम से भी जाना जाता है। आयुर्वेद में वर्णित पारंपरिक सिंदूर बनाने के लिए प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है। हिंदू धर्म में, यह एक विवाहित महिला की निशानी है।

सिंदूर की खेती

बहुत कम लोगों को यह बात पता होती है कि सिंदूर का भी पौधा होता है। देश के कई राज्यों में सिंदूर की खेती की जाती है। लेकिन मुख्य रूप से इसकी खेती महाराष्ट्र और हिमाचल में की जाती है।

सिंदूर का पेड़

कमीला के पेड़ पर फल गुच्छों में लगते हैं जो शुरू में हरे रंग का होता है, लेकिन बाद में यह फल लाल रंग में बदल जाता है उन फल के अंदर ही सिंदूर होता है।

सिंदूर का इस्तेमाल

सिंदूर का इस्तेमाल केवल मांग भरने में ही नहीं बल्कि अच्छी क्वालिटी की लिपस्टिक, दवाएं, हेयर डाई, नेल पॉलिश जैसे कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

'ब्लैक सिटी' किस शहर को कहते हैं?