आदत और दिनचर्या में क्या अंतर है?


By Mahima Sharan16, Apr 2025 06:41 PMjagranjosh.com

आदतें और दिनचर्या में फर्क

बेकार की आदतें विकसित करना बहुत आसान हो सकता है, और मनचाही आदतें विकसित करना कठिन हो सकता है। अब बात आती है कि आदत और दिनचर्या में क्या फर्क होता है।

आइए समझते हैं क्या है अंतर

कुछ लोगों के लिए इनके बीच अंतर कर पाना मुश्किल है, वहीं कुछ लोगों को लग सकता है दोनों ही एक है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदत और दिनचर्या दोनों ही एक दूसरे से अलग है। आइए जानते हैं दोनों के बीच में क्या फर्क है।

दिनचर्या क्या है?

दिनचर्या जिसे हम अंग्रेजी में रूटीन कहते है। इसका मतलब होता है किसी काम को एक ही पैटर्न या कर्म में करना। यह एक निश्चित कार्यक्रम है। दिन चर्या एक स्थापित प्रक्रिया के  बार-बार दोहराए जाने वाले व्यवहारों की एक श्रृंखला है।

दिनचर्या के फायदे

दिनचर्या आपको स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करती है। काम को समय पर पूरा करना और मैनेज करना केवल दिनचर्या से ही मुमकिन है। दिनचर्या में आपकी सभी स्वस्थ आदतें शामिल होती हैं।

आदत क्या है?

दूसरी ओर, आदत एक व्यवहार या क्रिया है जिसे आप अक्सर और नियमित रूप से करते हैं। आदत अच्छे या बुरे दोनों हो सकते हैं, क्योंकि यह पूरी तरह से आपके व्यवहार पर निर्भर करता है।

जीवनशैली का हिस्सा

आदतें, किसी व्यक्ति की जीवनशैली का एक हिस्सा बन जाती हैं। यह अवचेतन रूप से होती है। हालांकि लोगों के लिए पुरानी आदतों से निकलना और नई आदतें बनाना मुश्किल होता है।

आदतें और दिनचर्या दोनों ही एक दूसरे से अलग होती है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

3 साल के बच्चे को घर पर कैसे पढ़ाएं?