पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली, दिल्ली NCR में क्या अंतर है?
By Mahima Sharan25, Feb 2025 03:19 PMjagranjosh.com
देश की राजधानी
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत की राजधानी नई दिल्ली है। वहीं, कई बार आपने लोगों के मुंह से पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के नाम भी सुने होंगे।
दिल्ली का भाग
हालांकि ज्यादातर लोग नई दिल्ली और दिल्ली और दिल्ली एनसीआर को एक ही मानते हैं। उनके अनुसार सब एक ही है। आपको बता दें कि ये तीनों एक नहीं है। आज हम आपको नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और दिल्ली एनसीआर के बीच के अंतर को समझाएंगे।
दिल्ली
दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है और इसके अंदर कुल 11 जिले आते हैं। वहीं, दिल्ली में 70 विधानसभा की सीटें और 7 संसदीय क्षेत्र भी आते हैं।
दिल्ली के 11 जिले कौन से है?
दिल्ली के 11 जिलों में- पूर्वी दिल्ली, सेंट्रल दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, शाहदरा, उत्तर पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली शामिल है।
नई दिल्ली
दिल्ली के 11 जिलों में से एक नई दिल्ली भी है, जिसे हम भारत की राजधानी के नाम से जानते हैं। नई दिल्ली, दिल्ली का जिला है।
दिल्ली एनसीआर
दिल्ली एनसीआर के अंदर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्य के कुछ हिस्से आते हैं। पूरे दिल्ली एनसीआर के अंदर दिल्ली के 11 जिले के साथ-साथ एनसीआर के जिले भी आते हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंदर कुल 35 जिले शामिल है।
दिल्ली अपने अंदर विभिन्न राज्यों के क्षेत्रों को भी समेटा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ