GK 2023: मिसाइल और रॉकेट के बीच क्या है अंतर? जानें


By Mahima Sharan11, May 2023 05:28 PMjagranjosh.com

मिसाइल और रॉकेट में अंतर

हम सभी अक्सर मिसाइल और रॉकेट के बारे में सुनते रहते हैं। लेकिन, अगर आपसे पूछा जाए कि मिसाइल और रॉकेट में क्या अंतर है, तो आप एक पल के लिए जरूर सोचेंगे।

क्या है मिसाइल

दरअसल, मिसाइल के अंदर एक गाइडेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है, जो लॉन्च के बाद मिसाइल का रास्ता और लक्ष्य बदल सकता है।

क्या है रॉकेट

वहीं, रॉकेट को ईंधन की उपलब्धता और रॉकेट लॉन्चर की ऊंचाई के आधार पर निर्देशित किया जाता है।

अंतरिक्ष की खोज

एक रॉकेट अंतरिक्ष की खोज करने का काम करता है इसके सात ही इसका उपयोग रक्षा क्षेत्रों में भी किया जाता है।

सैन्य उद्देश्य

मिसाइल एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग केवल सैन्य उद्देश्यों यानी रक्षा के अपदेश्य के लिए किया जाता है।

कौन नहीं बदलता दिशा

एक रॉकेट उड़ान भरने के बाद अपनी दिशा नहीं बदल सकता है, लेकिन एक मिसाइल अखंड मार्गदर्शन के साथ अपनी दिशा या लक्ष्य बदल सकती है।

खासियत

एक रॉकेट को पृथ्वी के वायुमंडल से गुजरने और उससे आगे अंतरिक्ष में जाने के लिए बहुत तेज गति की आवश्यकता होती है।

यूपी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में क्‍या है अंतर ?