GK: क्या आपको पता है हींग को इंग्लिश में क्या कहते हैं?


By Priyanka Pal28, Mar 2024 01:37 PMjagranjosh.com

हींग

इसे किसी भी सब्जी में तड़के लगाने के लिए जाना जाता है। भारतीय इसका इस्तेमाल सदियों से अपने भोजन को सुगंधित और स्वादिष्ट बनाने के लिए करते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है इंग्लिश में इसे क्या कहा जाता है?

हींग को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

इस मसाले को इंग्लिश में Asafoetida कहा जाता है। यह एक बारहमासी, फूल वाला पौधा है जो बड़े पैमाने पर जंगल में उगाया जाता है।

किमत

साल 2019 में इसकी किमत 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी। इसकी तेज अनोखी सुगंध इसे दूसरे मसालों से अलग बनाती है।

भारत में हींग

उत्तर प्रदेश के बहुस से जिले खाने - पीने के लिए प्रसिद्ध हैं, लेकिन हाथरस जिला हींग के लिए जाना जाता है। यहां से देश के अलग - अलग हिस्सों में हींग को पहुंचाया जाता है।

उपयुक्त राज्य

इसके अलावा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके, लद्दाख, हिमाचल का किन्नौर, मंडी जिला में जनझेली का पहाड़ी क्षेत्र भी हींग के लिए उपयुक्त माना गया है।

कच्ची हींग

हाथरस पिछले 100 वर्षों से बड़े पैमाने पर हींग का उत्पादक रहा है। इससे जिले को एक अलग पहचान मिली है। कच्ची हींग मुख्य रूप से अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान जैसे देशों से आयात की जाती है।

कैसे निकलती है हींग

हींग पोधे के जड़ से निकाले गए रस से तैयार किया जाता है। जब रस निकाल लिया जाता है तो उसे प्रोसेस के माध्यम से गोंद और स्टार्च मिलाकर खाने वाले हींग के रूप में तैयार किया जाता है।

महंगी

यह एक कठिन फसल है। इसे उगाना और काटना सबसे मुश्किल काम होता है। यही वजह इसे सबसे महंगा बनाती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Good Friday 2024: Know Its History And Significance