By Priyanka Pal06, Sep 2024 03:34 PMjagranjosh.com
जहां पहले टीचर बनने के लिए BEd की जरूरत होती थी, वहीं अब नई शिक्षा नीति के तहत कुछ बदलाव किए गए हैं। आगे जानिए ITEP कोर्स के बारे में।
ITEP कोर्स क्या है?
नई शिक्षा नीति के तहत नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ओर से नया प्रोग्राम इंटीग्रेटेड टीचर्स एजुकेशन प्रोग्राम लॉन्ज किया जा रहा है। जिसे करने के बाद कोई भी टीचर बनने के लिए आवेदन कर सकता है।
उद्देश्य
नई शिक्षा नीति के तहत ITEP कोर्स को लाया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूल संरचना के अनुसार शिक्षकों को बुनियादी, प्रारंभिक, मध्य और माध्यमिक चरणों के लिए तैयार करना है।
कोर्स की अवधि
ITEP कोर्स चार साल का होगा, जिसे 12वीं पास करने के बाद छात्र ज्वाइन कर सकते हैं। बताया जा रहा है इसका सिलेबस बीएड के समान ही हो सकता है।
नए नियम
अब तक के नियम के अनुसार, 12वीं के बाद ग्रेजुएशन पूरा करना होता था फिर कहीं जाकर बीएड कोर्स करना होता है।
प्राइमरी टीचर
नए नियम के तहत अब ITEP कोर्स के आने से उम्मीदवार चार साल में ही प्राइमरी टीचर बनने की योग्यता रखेंगे।
बीएड की जगह ITEP
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सरकारी स्कूलों में प्राइमरी टीचर बनने के लिए B.Ed कोर्स मान्य नहीं होगा। अब ITEP कोर्स बीएड की जगह लेने को तैयार है।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।