इब्नबतूता का यात्रा वृतांत किस नाम से जाना जाता है?
By Priyanka Pal09, Jul 2024 01:00 PMjagranjosh.com
इब्नबतूता कौन था?
इब्नबतूता एक अरब यात्री, विद्धान् और लेखक था। इब्न बतूता मुहम्मद बिन तुगलक के शासन के दौरान भारत आया था। वह एक मुस्लिम यात्री था जो मोरक्को से भारत आया था। अक्सर प्रतियोगी परीक्षा में पूछा जाता है कि इब्नबतूता का यात्रा वृतांत कौन सा था? आगे जानिए
इब्नबतूता का यात्रा वृतांत
इब्नबतूता का यात्रा वृतांत रिहला के नाम से जाना जाता है। बहुत ही कम लोग जानते हैं, कि इब्नबतूता का पूरा नाम अबू अब्दुल्लाह मुहम्मद इब्न बतूता था। उनका जन्म 1304 ई. में मोरक्को के तंजीर शहर में हुआ था।
शासन
अपने वृतांत में उन्होंने विभिन्न राजाओं, विद्वानों, और सामान्य लोगों के साथ हुए अपने अनुभवों का भी उल्लेख किया है, जिससे उस समय की जीवन शैली और समाज की झलक मिलती है।
देश
इब्नबतूता ने उत्तरी अफ्रीका, पश्चिमी अफ्रीका, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और चीन सहित कई देशों की यात्रा की।
रिहला का अर्थ
इब्नबतूता का यात्रा वृतांत रिहला का अरबी में अर्थ यात्रा होता है। उसने अपनी यात्राओं के विवरण को मोरक्को के सुल्तान के आदेश पर विद्वान इब्न जुज़य के माध्यम से लिखवाया था।
भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा था?
इब्नबतूता के अनुसार, भारतीय शहर उन लोगों के लिए अवसरों से भरे हुए थे जिनके पास संसाधन, कौशल और उत्साह था। उसने दिल्ली को बड़ी और इच्छा आबादी वाला शहर बताया।
किताब में वर्णन
रिहला में इब्नबतूता ने विभिन्न स्थानों की सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक, और भौगोलिक जानकारी दी है, जो उस समय के इतिहास और सभ्यता के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण स्रोत है।
ऐतिहासिक दस्तावेज
इब्नबतूता का यात्रा वृतांत न केवल एक महान साहित्यिक कृति माना जाता है, बल्कि यह 14वीं सदी के विश्व के विभिन्न भागों के बारे में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज भी है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।