हिंंडन नदी का पुराना नाम क्या था?


By Priyanka Pal13, Mar 2025 12:25 PMjagranjosh.com

हिंंडन नदी का पुराना नाम क्या था?

उत्तर भारत की महत्वपूर्ण नदियों में से एक है हिंंडन नदी, जो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर बहती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हिंंडन नदी का पुराना नाम क्या था।

हिंंडन नदी का ऐतिहासिक महत्व

भारत की हिंडन नदी ने कई लड़ाइयां देखी हैं, जिसमें 1857 में भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध भी शामिल है।

हिंंडन नदी कहां से बहती है

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शिवालिक पहाड़ों से हिंंडन नदी अपनी यात्रा शुरू करती है। जिसके बाद मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा सहित विभिन्न जिलों से होकर बहती है।

यमुना में मिलाप

यूपी से बहकर निकलने वाली यह नदी गौतम बुद्ध नगर जिले के मोमनाथल और तिलवाड़ा के पास यमुना नदी में मिल जाती है।

हिंंडन नदी का पुराना नाम

उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण जल स्त्रोतों में से एक हिंडन नदी का पुराना नाम हरनंदी था। इसका जिक्र भारतीय पौराणिक कथाओं, इतिहास और धार्मिक परंपराओं में भी मिलता है।

पौराणिक महत्व

कहा जाता है महाकाव्य के नायक पांडवों ने हिंडन और कृष्णा नदियों के संगम पर प्रार्थना की थी।

नदी का धार्मिक महत्व

आध्यात्मिक कारणों से यह नदी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है। बरनावा में हिंडन, काली और नाडी नदियों का संगम भी है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Science Behind Holi: Why Do We Play Colours?