By Mahima Sharan04, Nov 2024 01:15 PMjagranjosh.com
बच्चों में फोन की लत
आज के समय में हर बच्चे के हाथ में फोन नजर आता है। फोन मानों बच्चों की जिंदगी बन गई है। यहां तक की कुछ माता-पिता भी बच्चों को इंगेज रखने के लिए फोन पड़ता देते हैं। ऐसे में बात आती है बच्चों को फोन देने की सही उम्र क्या है?
बच्चों की फोन की आदत
आज कल दोनों ही माता-पिता वर्किंग होते हैं और बच्चों को उलझाए रखने के लिए फोन पकड़ा देते हैं, लेकिन समय के साथ यह बच्चों की लत बन जाती है और वे पूरा दिन फोन पर ही लगे रहते है।
फोन चलाने की सही उम्र क्या है?
देखा जाए तो बच्चे को फोन देने की कोई सही उम्र नहीं है। बच्चे फोन से जितना दूर रहेंगे, उनके भविष्य के लिए उतना ही बेहतर होगा।
इस उम्र में दिया जा सकता है फोन
अगर आप बच्चों को फोन देने का सोच रहे हैं, तो 12 साल सही उम्र है। इस उम्र तक बच्चों में समझदारी आ जाती है, इसलिए आप तब बच्चों को फोन दे सकते हैं। उससे पहले जितना कम हो सके उन्हें उतना कम फोन दें।
कम स्क्रीन टाइम
उम्र के हिसाब से बात करें तो 3 साल तक बच्चों को बिल्कुल भी फोन न दें। इस उम्र तब बच्चे जितना फोन से दूर रहेंगे उनके लिए उतना ही बेहतर होगा। वहीं, 6 साल तक के बच्चों का स्क्रीन टाइम 1-2 घंटे से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
लिमिटेड स्क्रीन टाइम के फायदे
बच्चे जितना कम फोन चलाएंगे उनके मेंटल हेल्थ के लिए यह उतना ही बेहतर होगा। इसके साथ ही इससे उनके स्लीपिंग साइकल और फिजिकल एक्टिविटी में भी सुधार आती है। सोने से पहले और खाते वक्त बच्चों को फोन से दूर रखें इसके लिए आप टाइम टेबल बना सकते हैं।
बच्चे फोन से जितना दूर रहेंगे उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए उतना ही बेहतर होगा। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
सीख लिए ये 5 स्किल्स तो मिलेंगे ढेरों फ्रीलांसिंग के ऑप्शन