नासा अंतरिक्ष यात्रियों को कितनी सैलरी देता है?


By Priyanka Pal02, Sep 2024 06:00 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं नासा अंतरिक्ष यात्रियों को कितनी सैलरी देता है। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को मिलने वाली सैलरी से जुड़ी सभी जानकारियों के बारे में।

नासा

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा को दुनिया की सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी माना जाता है। इसी एजेंसी के जरिए सुनीता विलियम्स भी अंतरिक्ष में गई हैं।

सैलरी

नसा अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उनके अनुभव, पद और जिम्मेदारियों के आधार पर अलग - अलग सैलरी देता है।

नए यात्रियों की सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए अंतरिक्ष यात्रियों को सालाना 63,100 डॉलर से 96,000 डॉलर तक सैलरी दी जाती है। भारतीय रुपये में बात की जाए तो यह सैलरी 54 लाख से 82 लाख रुपये के बीच है।

रैंक के मुताबिक सैलरी

दरअसल अंतरिक्ष यात्रियों को जीएस 12 -13 रैंक के अनुसार सैलरी दी जाती है। नासा ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि 2024 में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वेतन 152,258 डॉलर हर साल की है।

अधिकारी स्तर

सैन्य अंतरिक्ष यात्री आमतौर पर अधिकारी स्तर के होते हैं क्योंकि उन्हें कुछ निश्चित मानदंडों को पूरा करना होता है, जैसे कि अनुभव के साल और उड़ान के घंटे आदि।

योग्यता

अंतरिक्ष यात्री बनने के लिए साइंस, इंजीनियरिंग या मैथ्स में ग्रेजुएशन की डिग्री और कम से कम 3 साल का कार्य अनुभव होना जरूरी होता है।

सैलरी में बढ़ोतरी

नासा ने यह भी बताया है कि यह सैलरी साल 2024 के पे शेड्यूल के मुताबिक है और साल 2025 में बढ़ भी सकती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Check Out 7 Fastest Animals In The World?