क्या आप जानते हैं टमाटर को संस्कृत में क्या कहते हैं?
By Priyanka Pal16, Dec 2024 11:10 AMjagranjosh.com
दुनिया में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जिनमें लोग आपस में बातचीत करते हैं। भारत में हिंदी, अंग्रेजी के साथ – साथ सैकड़ों क्षेत्रीय भाषाएं बोली जाती हैं।
आज भी संस्कृत भाषा के कई शब्दों को प्रयोग किया जाता है। लेकिन, ज्यादातर लोगों को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
टमाटर के फायदे
टमाटर में मौजूद लाइकोपीन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेसर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
पैदावार
एग्रीकल्चर स्टेट बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल उत्पादित होने वाले टमाटरों में आंध्र प्रदेश अकेले 17.9% प्रतिशत का उत्पादन करता है
हर सब्जी में टमाटर
टमाटर का इस्तेमाल ज्यादातर सब्जियों को बनाने में किया जाता है। लेकिन हर साल इसकी कीमतों में भी उछाल देखने को मिलता रहता है।
वानस्पतिक नाम
टमाटर को विलायती भंटा या विलायती बैंगन भी कहते हैं। इसका पुराना वानस्पतिक नाम लाइकोपोर्सिकान एस्कुलेंटम मिल है। वर्तमान समय में इसे सोलेनम लाइको पोर्सिकान कहते हैं।
संस्कृत में टमाटर को क्या कहते हैं?
टमाटर को संस्कृत में ताम्रत्रम् कहा जाता है। इसके साथ ही इसे वार्ता और रक्तफलम भी कहा जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।