क्या है जीका वायरस? जो देशभर में मचा रहा है कोहराम
By Mahima Sharan09, Jul 2024 05:18 PMjagranjosh.com
खतरनाक वायरस
जीका वायरस का संक्रमण पहली बार 1947 में युगांडा में फैला था, जो अब दुनिया के अलग-अलग देशों में फैल चुका है। वायरस से होने वाली यह बीमारी मच्छरों के काटने से फैलती है।
लाखों लोगों में फैला
कई लोगों में इस बीमारी के लक्षण बहुत कम या बिल्कुल भी नहीं दिखते। जीका वायरस का संक्रमण खास तौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है। यह संक्रमण बच्चे का दिमागी विकास को कम करती है।
जीका वायरस क्या है?
जीका वायरस एक ऐसी बीमारी है जो कुछ खास तरह के मच्छरों, एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस से फैलती है।
क्या है कारण?
यह वायरस के कारण होता है, एक ऐसा जीव जो आपकी कोशिकाओं का इस्तेमाल करके खुद की और प्रतियां बनाता है। ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं चलता कि वे इस वायरस से संक्रमित हैं। क्योंकि इसके लक्षण बहुत हल्के होते हैं।
कितना खतरनाक है?
जीका गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत गंभीर है, क्योंकि यह विकास में बाधा डाल सकता है। जीका आमतौर पर ज्यादातर जवान लोग और बच्चों के लिए हल्का होता है।
जीका वायरस कैसे होता है
जीका संक्रमण एक प्रकार के फ्लेविवायरस के कारण होता है। फ्लेविवायरस एक प्रकार का आरएनए वायरस है जो मच्छरों के काटने से फैलता है। डेंगू और वेस्ट नाइल संक्रमण भी एक प्रकार के फ्लेविवायरस से फैलते हैं।
जीका वायरस से बचना बेहद जरूरी है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Jharkhand CM Hemant Soren’s Educational Qualifications