By Mahima Sharan09, Feb 2025 02:01 PMjagranjosh.com
भारत के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री पूरे मंत्रिमंडल का मुखिया होता है, जो सरकार चलाने में अहम भूमिका निभाता है। भारत में प्रधानमंत्री का पद अहम होता है। इस कड़ी में हम जानेंगे कि भारत के प्रधानमंत्री के कार्य और शक्तियां क्या हैं।
शक्तियां और कर्तव्य
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 में उल्लेख है कि देश का एक प्रधानमंत्री होगा, जिसे राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है और आम चुनावों के माध्यम से भारत की जनता द्वारा चुना जाता है। इस प्रकार वह जनता का प्रतिनिधि होता है। देश की जनता द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री की नियुक्ति, शक्तियों और कर्तव्यों के बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है।
प्रधानमंत्री के कार्य और शक्तियां
प्रधानमंत्री मंत्रिमंडल का मुखिया होता है। वह मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर केंद्र में कार्यकारी शक्ति का गठन करता है। भारत का राष्ट्रपति केवल नाममात्र का मुखिया होता है, जबकि मुख्य शक्तियां भारत के प्रधानमंत्री के पास होती हैं। जहां राष्ट्रपति को राज्य का मुखिया कहा जाता है, वहीं प्रधानमंत्री को सरकार का मुखिया कहा जाता है। ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री के पास अधिक शक्तियां होती हैं।
राजनीतिक दल के सदस्य
वह मंत्री पदों पर नियुक्ति के लिए अपने राजनीतिक दल के सदस्यों के नाम राष्ट्रपति को प्रस्तावित करते हैं।
वितरण का निर्णय
वह विभिन्न मंत्रियों के बीच प्रभार के वितरण का निर्णय लेता है और उनके मंत्रिमंडल में फेरबदल भी कर सकता है।
कैबिनेट का प्रमुख
भारत के प्रधानमंत्री भारत गणराज्य की सरकार के कार्यकारी प्रमुख हैं और उन्हें मंत्रियों को विभाग सौंपने का अधिकार है। प्रधानमंत्री मंत्रिपरिषद या कैबिनेट का प्रमुख होता है और राष्ट्रपति और कैबिनेट के बीच कड़ी का काम करता है।
इस्तीफा देने की शक्ति
वह मंत्रिमंडल की बैठकों की अध्यक्षता करता है और उनमें लिए गए निर्णयों को बदल सकते हैं। वह भारत के राष्ट्रपति को अपने मंत्रिमंडल से किसी मंत्री के इस्तीफे या हटाने का सुझाव दे सकता है।
नियंत्रित और निर्देशित
वह मंत्रिमंडल में मंत्रियों के सभी कामकाज को नियंत्रित और निर्देशित भी करते हैं। उनके पास इतनी पावर होती है कि वे किसी भी समय इस्तीफा दे सकता है और भारत के राष्ट्रपति को मंत्रिमंडल को भंग करने का सुझाव दे सकता है।
प्रधानमंत्री के पास कई शक्तियां होती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
तस्वीर में सबसे पहले जो दिखा उससे पहचानें अपने जीवन की प्राथमिकता