साइबर सिक्योरिटी में करियर बनाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?


By Priyanka Pal11, Sep 2024 03:31 PMjagranjosh.com

साइबर सिक्योरिटी सबसे ज्यादा तेजी से डिमांड में रहने वाली फील्ड में शामिल है। डिजिटल माध्यमों के साथ साइबर क्राइम भी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

एजुकेशन

कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन इसमें आप इसमें आपको कंप्यूटर नेटवर्क, ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट आदि के बारे में जानकारी मिलती है।

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज

नेटवर्किंग के बारे में समझ होना आवश्यक है, क्योंकि साइबर हमले अक्सर नेटवर्क के जरिए होते हैं। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे C, C++, Python, Java का ज्ञान होना भी महत्वपूर्ण है।

इंटर्नशिप

पढ़ाई के दौरान और बाद में प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना भी महत्वपूर्ण है। आप किसी आईटी कंपनी में इंटर्नशिप कर सकते हैं या साइबर सिक्योरिटी से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ट्रेंड्स को समझना

साइबर सिक्योरिटी में लगातार नई तकनीकों और ट्रेंड्स का उभरना होता रहता है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको नियमित रूप से खुद को अपडेट करना होगा।

करियर ऑप्शन

साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट, एथिकल हैकर, सिक्योरिटी कंसल्टेंट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सिक्योरिटी इंजीनियर में भी आप करियर चुन सकते हैं।

स्किल

इस फील्ड में आपके अंदर समस्या हल करने की क्षमता, एनालिटिकल सोच, कम्युनिकेशन स्किल्स और लॉजिकल और क्रिएटिव थिंकिंग स्किल होनी चाहिए।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Proven Ways To Reply To HR Questions More Confidently