रात-दिन पढ़ाई करने के बावजूद भूल जाते हैं चीजें, अपनाएं ये टिप्स
By Mahima Sharan20, Feb 2025 12:23 PMjagranjosh.com
भूलने की आदत
कई बच्चों के साथ यह समस्या होती है कि वे दिन-रात घंटों पढ़ाई करते हैं, लेकिन परीक्षा के वक्त चीजें भूल जाते हैं। यह बेहद ही आम समस्या है, लेकिन इसे समय रहते सुधारना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको उन टेक्निक के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी भूलने की आदत से छुटकारा पा सकते हैं।
रटने की आदत छोड़े
ज्यादातर बच्चे कॉन्सेप्ट को समझने की वजह रटना शुरु कर देते है। इससे कुछ समय के लिए तो उन्हें चीजें याद हो जाती है, लेकिन एक समय के बाद या एग्जाम हॉल में स्ट्रेस के कारण आप चीजें भूल जाते हैं। कॉन्सेप्ट को रटने की बजह प्रैक्टिकली समझने का प्रयास करें, इससे आपको जानकारी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद मिलेगी।
कैद में न रहे
बच्चों के लिए पढ़ाई जरूरी है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि वे खेलना-कूदना ही बंद कर दें। बच्चों के मानसिक विकास के लिए फिजिकल एक्टिविटी भी उतनी ही जरूरी है। एक कैद कमरा आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए बाहर निकले और खेलने के लिए भी समय निकालें।
स्ट्रेस को पहचानें
विचार करें कि क्या तनाव, नींद की कमी, खराब खान आपके स्ट्रेस को बढ़ा रहा है, जिससे आप चीजें भूलने लगे हैं। कई बार स्ट्रेस भी भूलने की वजह बनती है। खराब नींद के कारण दिमाग सही तरीके से काम नहीं पाता है।
लिखकर याद करें
टॉपिक्स को लंबे समय तक याद रखने के लिए लिखने की टेक्निक सबसे बेस्ट है। हर टॉपिक को लिख-लिखकर याद करें। ऐसा करने से आप किसी भी कॉन्सेप्ट को नहीं भूलते हैं।
रिमाइंडर ऐप
ट्रैक पर बने रहने में मदद के लिए कैलेंडर, टू-डू लिस्ट, स्टिकी नोट्स और रिमाइंडर ऐप जैसे टूल का इस्तेमाल करें।
इस तरह से आप हर कॉन्सेप्ट को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
साइकोलॉजी के अनुसार लीडिंग क्वालिटी की होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां