पढ़ते-पढ़ते आती है नींद? आजमाकर देखें ये टिप्स


By Mahima Sharan01, Sep 2024 12:57 PMjagranjosh.com

पढ़ते वक्त आती है नींद

छात्रों के लिए लंबे समय तक बैठकर पढ़ाई करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन कई छात्रों को लंबे समय तक किताबों के सामने बैठने में दिक्कत होती है और उन्हें बार-बार नींद आने लगती है। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिसकी मदद से आप घंटों बैठ कर पढ़ सकते हैं।

सोने का शेड्यूल तय करें

अपने रोजाना सोने और जागने का एक समय तय करें। छुट्टियों के दिनों में भी आपको उसी समय जागना चाहिए। ऐसा करने से आपका शरीर उस समय के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेगा।

पढ़ाई का माहौल बनाएं

पढ़ाई का माहौल बनाने का मतलब है कि आप अपनी टेबल को साफ रखें। गंदगी की वजह से दिमाग काम नहीं करता। अगर आपके कमरे में डिम लाइट है, तो उसे भी बदल दें।

ब्रेक लें

थोड़े-थोड़े गैप पर ब्रेक लें। इसके लिए आप पोमोडो टेक्निक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आप 25 मिनट तक लगातार पढ़ने के बाद, 5 मिनट का ब्रेक लें।

शारीरिक रूप से सक्रिय रहें

खुद को एक्टिव रखने के लिए शारीरिक गतिविधि ज़रूरी है। इसलिए, ध्यान लगाकर पढ़ाई करने के लिए ज़रूरी है कि आप कुछ शारीरिक गतिविधि भी करें, जैसे स्ट्रेचिंग और दौड़ना।

बैठने का तरीका

आपके बैठने के तरीके से भी आपको नींद आ सकती है। इसलिए सीधे बैठकर पढ़ाई करें। दोनों पैरों को जमीन पर सीधा रखकर पढ़ाई करें।

अपनी पढ़ाई का तरीका बदलें

आपकी नींद आने की वजह आपकी बोरिंग पढ़ाई का तरीका भी हो सकता है। पढ़ाई करते समय साइड में लिखते रहें।

इन टिप्स की मदद से आप आसानी से घंटों पढ़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Top 8 Benefits Of Keeping Your Life Private