खुद से बातचीत करते समय हमेशा कहें ये 7 बातें


By Priyanka Pal09, Jan 2025 03:30 PMjagranjosh.com

खुद से बातचीत और पॉजिटिव सोच के जरिए अपनी जिंदगी को बदलने के लिए हमारी मदद करते हैं। आज जानिए सेल्फ डेवलपमेंट के लिए खुद से बातचीत करने की आसान टेक्निक के बारे में।

बेहतर तरीके की तलाश

इसके लिए आप खुद से कह सकते हैं कि मैं अपनी जिंदगी में वो सब बदलना चाहता हूं, जिसे मैं बदलना चाहता हूं। ऐसा हमेशा कहते रहने से आप सच में उसे पूरा करने लगेंगे।

इमोशन

आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आपकी भावनाएं बहुत महत्व रखती हैं। इसलिए आपको अपने इमोशन पर कंट्रोल रखना चाहिए और सोच समझकर फैसले लेने चाहिए।

एटिट्यूट

किसी भी चीज के बारे में आपका जो भी रवैया होता है, वे आप पर काफी प्रभाव डालता है। जो बदले में यह तय करता है कि आप काम कैसे करते हैं।

भरोसा

भरोसा किसी भी इंसान की भावनाओं और एटीट्यूट को बनाता है। इसी के साथ यह आपको सक्सेस हासिल कराने में हेल्प करता है। आप जो भरोसा करेंगे वही बनेंगे, इसलिए खुद की सक्सेसफुल होने में भरोसा रखें।

सेल्फ टॉक

इसके जरिए ही आप अपने अंदर की निगेटिव प्रोग्रामिंग को मिटाकर सक्सेसफुल और पॉजिटिविटी को डेवलप कर सकते हैं।

खुद के बारे में जानें

आप जितना खुद के बारे में अच्छा जानेंगे उतने ही आप बेहतर होते चले जाएंगे। इसके लिए आपका खुद पर भरोसा करना और खुद को दूसरों से ज्यादा समझना बहुत जरूरी होता है।

मुझे चाहिए

सेल्फ टॉक में आप किसी भी मुश्किल चीज को लेकर आप हमेशा यह कह सकते हैं मुझे चाहिए, मुझे ये करना चाहिए जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना सीखें। यह तरीका आपको सही रास्ते पर ले जाने में मदद करता है।

ऐसी ही सॉफ्ट स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

साइकोलॉजी के अनुसार, सुडोकू खेलने वाले की पर्सनैलिटी कैसी होती है?