By Priyanka Pal07, Feb 2025 01:40 PMjagranjosh.com
UPSC इंटरव्यू में क्या पहनना चाहिए
UPSC इंटरव्यू में क्या पहनना है या पहनना चाहिए? कहीं ये सोचने में आप अपना किमती समय तो बर्बाद नहीं कर रहे। आज इस वेब स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको आखिर UPSC इंटरव्यू में क्या पहनना चाहिए।
कपड़े
UPSC इंटरव्यू में आपके कपड़ों से मार्क्स नहीं मिलते, लेकिन अगर साफ - सुथरे कपड़े पहनकर आप इंटरव्यू देने जाते हैं, तो इससे बढ़िया इंप्रेशन बनता है।
महंगे कपड़े
अगर आप सोच रहे हैं कि बेस्ट और महंगे कपड़े पहनकर जाना बढ़िया होगा। तो इतना टाइम लगाना बेकार है। कपड़े एक पैटर्न और साफ होने चाहिए फिर सस्ते और महंगे से फर्क नहीं पड़ता।
मार्क्स जवाबों से मिलते हैं
कपड़ों से आपको मार्क्स नहीं मिलते बल्कि ये आपके सही जवाबों, बात करने के ढंग, ईमानदारी और एक्सप्रेशन से दिए जाते हैं।
लड़कों के लिए कपड़े
लड़के UPSC इंटरव्यू में हरा, नीला, काला कोई से भी रंग के कोट पहन सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान दें, जिस तरह की बेल्ट है उसी रंग के जूते आपके पैर में हो।
टाई का कलर
लड़कों के लिए सफेद शर्ट, हल्के नीले रंग की शर्ट सबसे सही मानी जाती है। आपकी टाई कॉन्ट्रास्ट, महरूम और नीली टाई नॉर्मल ड्रेस कोड के लिए ठीक रहती है।
लड़कियों के लिए ड्रेस
अगर आप साड़ी पहनने में कंफर्ट महसूस करती हैं तभी साड़ी पहनें। आप चुननी के साथ सलवार सूट भी पहन सकती हैं।
कैसे कपड़े की साड़ी पहननी चाहिए?
गर्मियो में अगर आपका इंटरव्यू है तो सूती साड़ी और सर्दियों में मोटे कपड़े की साड़ी पहनकर आप इंटरव्यू देने जा सकती हैंं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Rose Day: दुनिया में कितने तरह के गुलाब पाए जाते हैं? जानें उनका मतलब