सुनीता विलियम्स ने अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा कब शुरू की?


By Priyanka Pal19, Mar 2025 12:18 PMjagranjosh.com

सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए धरती पर लौट आई हैं। जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को स्पेस स्टेशन से धरती पर पहुंचने में 17 घंटों का लंबा वक्त लगा।

ड्रैगन कैप्सूल

पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते समय ड्रैगन कैप्सूल की रफ्तार 17000 मील प्रति घंटा थी जिसे कुछ मिनटों के अंतराल में तेजी से धीमा किया गया। आगे जानिए सुनीता विलियम्स के पहली अंतरिक्ष यात्रा के बारे में।

सुनीता विलियम्स की पहली अंतरिक्ष यात्रा

सुनीता ने 2006 में अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा की, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने के लिए स्पेस शटल डिस्कवरी पर उड़ान भरी।

पहली यात्रा में भी अटकी

सुनीता विलियम्स के साथ यह पहला अवसर नहीं है जब उनकी अंतरिक्ष से वापसी अटकी। उनकी पहली यात्रा में ही उनकी निर्धारित किए गए समय के बाद ही वह वापस लौट पाई थीं।

सुरक्षा कवच में दरार

जब नासा अंतरिक्ष यान अटलांटिस प्रयोग कर रहा था। कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने के बाद इसकी बाहरी सुरक्षा कवच में दरार आ गई थी।

कंप्यूटरों में खराबी

इतना ही नहीं इसके बाद अंतरिक्ष केंद्र के कंप्यूटरों में खराबी हुई। सोलर पैनल की भी चार बार मरम्मत करने की कोशिश हुई थी।

स्पेसवॉक का रिकॉर्ड

कई खराबियों के बाद भी अटलांटिस से सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी कराई गई थी। किसी महिला द्वारा अब तक सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड भी सुनीता ने बनाया था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

मेथी का उत्पादन भारत के किस राज्य में अधिक होता है?