विश्व गौरैया दिवस कब मनाया जाता है?


By Priyanka Pal21, Mar 2024 12:33 PMjagranjosh.com

विश्व गौरैया दिवस

हर साल 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जात है। इस दिन का उद्देश्य गौरैया के बारे में जागरूकता फैलाना और घेरलू गौरैया को बचाना है।

पहला विश्व दिवस

विश्व गौरैया दिवस मनाने का विचार द नेचर फॉरएवर सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं फ्रांस के इको-एसआईएस एक्शन फाउंडेशन की ओर से रखा गया था। इसे पहली बार साल 2010 में मनाया गया था।

महत्व

गौरैया विलुप्त होने वाली है इसके संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ाने के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। पहले गौरैया दिखना आमबात होती थी। लेकिन वर्तमान में यह पक्षी विलुप्त होने के कगार पर है।

प्रजाति

घरेलू गौरैया दुनिया की सबसे आम और व्यापक प्रजातियों में से एक है। घरेलू गौरैयों के अलावा गौरैया की अन्य 26 विशिष्ट प्रजातियां हैं। यह प्रजातियां एशिया, अफ्रीका और यूरोप में पायी जाती हैं।

गौरैया विलुप्त होने के कारण

इस पक्षी के विलुप्त होने का कारण बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, शहरीकरण और लुप्त हो रहे प्राकृतिक पारिस्थितिक संसाधन है।

साल 2023 का थीम

पिछले साल विश्व गौरैया दिवस को बचाने के लिए आई लव स्पैरो थीम दिया गया था। यह एक ऐसी पक्षी है जो मनुष्य के इर्द-गिर्द रहना पसंद करती है।

जनसंख्या

जंगली गौरैया की औसत जीवन प्रत्याशा 10 वर्ष से कम है और मुख्य रूप से 4 से 5 वर्ष के करीब है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Lok Sabha VS Rajya Sabha: Key Differences Students Must Know!