भारत का बेबी ताजमहल कहां है?


By Mahima Sharan11, Mar 2025 01:47 PMjagranjosh.com

ताजमहल

यूपी के आगरा में बसे ताजमहल के बारे में तो हम सभी जानते हैं। इसे प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है, जिसे शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था। आज भी देश दुनिया से लोग इस प्यार की इमारत को देखने आते हैं। हालांकि कई लोगों ने इसकी नकल करने की कोशिश की, लेकिन आज तक कोई सफल नहीं हो पाई।

बेबी ताजमहल

हालांकि शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि यूपी के आगरा में एक ऐसी इमारत है, जिसे बेबी ताजमहल के नाम से जाना जाता है। वैसे तो इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को मालूम है, लेकिन यह काफी हद तक ताजमहल का छोटा अवतार है। आइए इसके बारे में और डिटेल में जानते हैं।

एतमादुद्दौला का मकबरा बेबी ताजमहल

नूरजहां ने यमुना नदी के किनारे एतमादुद्दौला के निधन के बाद उनकी याद में यह मकबरा बनवाया था, जिसे आज बेबी ताजमहल के नाम से जाना जाता है। यह मकबरा आगरा में ही स्थित है।  

कौन थी एतमादुद्दौला

एतमादुद्दौला नूरजहां की इकलौती बेटी थी, जिसका निधन 1622 में कांगड़ा में हुआ था। एतमादुद्दौला का निकाह  जहांगीर से हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपने पिता और भाई को ऊंचे पद दिलाए थे। एतमादुद्दौला का असली नाम मिर्ज़ा गियास बेग था।

सफेद संगमरमर से बना मकबरा

बता दें कि इस मकबरे को सफेद संगमरमर से बनवाया गया है। जिसमें पत्थर के कला का पहली बार इस्तेमाल किया गया था। मकबरे की दीवारों पर सोने, कीमती पत्थर, फूल, पशु-पक्षियों और सुंदर चित्र बने हुए हैं। यही इसे आकर्षण का केंद्र बनता है।

आकर्षण का केंद्र

यह शानदार मकबरा चारबाग शैली में बना है। जिसकी ऊंची दीवारें, पुल, फव्वारे, चार प्रवेश द्वार और चार ऊंची मीनारें हैं। यह काफी हद तक ताजमहल से मिलती-जुलती है और इसलिए इसे बेबी ताजमहल कहा जाता है।

क्या आपने कभी इस बेबी ताजमहल के बारे में सुना है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Check Out Interesting Holi Quiz For Kids