By Priyanka Pal12, Feb 2025 01:50 PMjagranjosh.com
हिंदू धर्म में सिंदूर सुहाग का प्रतीक माना जाता है और विवाहिता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसे मांग में भरने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि सिंदूर की खेती कहां होती है।
सिंदूर की खेती
सिंदूर चुना हल्दी मरकरी को मिलाने के बाद बनता है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका एक पौधा भी होता है? आगे जानिए
सिंदूर का पौधा
यह एक ऐसा पौधा होता है जिसमें से जो फल निकलते हैं उससे पाउडर और लिक्विड फॉर्म में सिंदूर जैसा लाल डाई बनता है।
लिपस्टिक ट्री
कई लोग इसे लिक्विड लिपस्टिक ट्री भी कहते हैं, इसका रंग नेचुरल होता है। आपको बता दें कि इसके पेड़ से फल से जो बीज निकलते हैं उसे पीसकर सिंदूर बनाया जाता है।
सिंदूर की खेती
सिंदूर का पौधा साउथ अमेरिका और कुछ एशियाई देशों में उगाया जाता है। भारत में इस पौधे की खेती महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ गिने-चुने इलाकों में की जाती है।
पौधे से सिंदूर
सिंदूर का पौधा आसानी से नहीं देखने को मिलता, इसके 1 पौधे में से एक बार एक या डेढ़ किलो तक सिंदूर फल मिल पाता है।
पौधे की ऊंचाई
कमीला का पेड़ 20 से 25 फीट तक ऊंचा होता है, जो कि अमरूद के पेड़ जितना ही इसके पेड़ का भी फैलाव होता है।
नेचुरल सिंदूर
कमीला के पेड़ पर फल गुच्छों में लगते हैं, सिंदूर छोटे-छोटे दानों के आकार में होता है, जिसे पीसकर नेचुरल सिंदूर बनाया जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।