By Mahima Sharan24, Mar 2025 02:30 PMjagranjosh.com
साल का पहला सूर्यग्रहण
29 मार्च, 2025 को आंशिक सूर्यग्रहण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी एशिया, ग्रीनलैंड और आइसलैंड के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
कहा दिखेगा सूर्यग्रेहण
संयुक्त राज्य अमेरिका में यह सूर्योदय के समय दिखाई देगा। पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका में यह सुबह के मध्य से देर तक दिखाई देगा। हालांकि, यह भारत में दिखाई नहीं दिखेगा।
साल का पहला सूर्यग्रहण कहां देखें
29 मार्च को दुनिया साल का पहला सूर्यग्रहण देखेगी। नासा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सूर्यग्रहण के के बारे में बताया है। 29 मार्च, 2025 को चंद्रमा सूर्य के सामने से गुजरेगा और आंशिक रूप से सूर्य को ढक लेगा, जिससे कुछ हिस्सों पर छाया पड़ जाएगी।
ढक जाएगा सूर्य
जहां सूर्य पूरी तरह से ढका हुआ दिखाई देगा और यह पृथ्वी से दूर है, इसलिए इस बार कोई भी पूर्ण सूर्यग्रहण नहीं देख पाएगा। ग्रहण देखने वाले सभी लोगों को अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए उचित नेत्र सुरक्षा का उपयोग करना चाहिए।
कहां देखें सूर्यग्रहण
दर्शक उत्तरी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी एशिया, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों, पूरे ग्रीनलैंड और आइसलैंड के साथ-साथ अटलांटिक और आर्कटिक महासागरों के अधिकांश हिस्सों में आंशिक सूर्यग्रहण देखेंगे।
क्या यह भारत में दिखाई देगा ग्रहण?
नहीं, नासा की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। नासा ने चेतावनी दी है, चूंकि सूर्य कभी भी पूरी तरह से ढका नहीं होता है, इसलिए इस ग्रहण को देखते समय हर समय उचित नेत्र सुरक्षा का उपयोग करना चाहिए।
यह ग्रहण साल 2025 का पहला ग्रहण होने वाला है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ