मुगलों के समय में किन जानवरों के दम पर युद्ध जीते जाते थे? जानिए
By Priyanka Pal26, Dec 2024 02:00 PMjagranjosh.com
क्या आप कभी सोचते हैं कि पहले मुगलों के समय में युद्ध किन जानवरों पर बैठकर लड़े जाते थे। आज इस वेब स्टोरी में जानिए ऐसे जानवरों के बारे में जिनका इस्तेमाल युद्ध के दौरान हथियारों के साथ किया जाता था।
गधे
गधों का इस्तेमाल मुगलों के समय में हल्का सामान ढोने के लिए किया जाता था। वे संकरी जगहों पर भी आसानी से जा सकते थे।
कुत्ते
कुत्ते का इस्तेमाल आज भी पुलिस टीम क्राइम सीन को कवर करने के लिए करती है। उस समय के कुत्तों को हाई लेवल की ट्रेनिंग दी जाती थी। उन्हें इस तरह से ट्रेन किया जाता था कि वे दुश्मन को कच्चा चबा जाते थे।
बाज
दुश्मनों का पता लगाने और सूचनाओं को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंचाने के लिए मुगल अपनी सेना में बाज भी पालते थे।
बैल और सांड
ये जानवर मुख्य तौर पर सैन्य अभियानों के दौरान तोपों और सामान की गाड़ियों को खींचने के लिए इस्तेमाल किए जाते थे।
ऊंट
रेगिस्तान इलाकों में सेना के परिवहन के लिए ऊंट जरूरी जरिया हुआ करता था। उनकी पानी के बिना लंबे समय तक चलने की क्षमता सेना की ताकत बढ़ाती थी।
घोड़े
मुगल अपनी कुशन घुड़सवार सेना के लिए जाने जाते थे और घुड़सवार सेना पर अधिक निर्भर करते थे।
हाथी
मुगल सेनाओं में हाथि शक्ति और ताकत का प्रतीक होते थे। इनका इस्तेमाल हर काल में होता था। इनका इस्तेमाल दुश्मनों पर हमला करने के लिए किया जाता था, जिससे विरोधी सैनिकों में डर पैदा हो जाता था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which Country Recorded The Highest Dengue Death Rate In 2024?