कौन सा पक्षी आंखें बंद करके भी देख सकता है?


By Mahima Sharan08, Apr 2025 11:43 AMjagranjosh.com

आंख बंद कर के देखने वाला पक्षी

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा पक्षी भी है जो अपनी आंखें बंद करके भी देख सकता है? हैरान न हो हम आपसे मजाक नहीं कर रहे हैं।

ग्रेट पोटू

बता दें कि मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला ग्रेट पोटू एक ऐसा ही पक्षी है।

क्या है कारण

अपनी पलकों के बीच एक छोटे से अंतर के कारण, यह पक्षी अपनी आंखें बंद करके भी देख सकता है।

शिकारियों से बचने में मददगार

यह अनोखा गुण पक्षी को शिकारियों से आसानी से बचने में मदद करता है। ग्रेट पोटू रात के अंधेरे में आसानी से शिकार करता है।

होते हैं बेहद ही चौकन्ने

इस पक्षी का रंग ऐसा है कि यह पेड़ की टूटी हुई शाखा जैसा दिखता है। ग्रेट पोटू अंधेरे में भी थोड़ी सी हलचल को आसानी से पहचान लेता है।

दिन में करता है आराम

दिन के समय यह पक्षी पेड़ की शाखाओं पर आराम करता है। इन अनूठी विशेषताओं के कारण, 'द ग्रेट पोटू' प्रकृति में पनपता रहता है।

क्या पहले कभी आपने इस अनोखे पक्षी के बारे में सुना है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

सरदार वल्लभभाई पटेल से सीखें जीवन के खास सबक