By Mahima Sharan05, Sep 2024 02:51 PMjagranjosh.com
झूठ बोलने की आदत
हम सभी अपने फायदे या खुद को बचाने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते है किसी के भी झूठ को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
किसी का भी झूठ पकड़े
आज इस आर्टिकल में हम आपको झूठ बोलने पर आपके शरीर की प्रतिक्रिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे हैं, जिन पर शायद आपने कभी गौर नहीं किया होगा।
शरीर के इन अंगों से करें पहचान
दरअसल, जब आप झूठ बोलते हैं तो शरीर का एक हिस्सा गर्म हो जाता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। तो आज हम उस हिस्से का नाम बताएंगे-
नाक गर्म हो जाती है
जब भी आप झूठ बोलते हैं तो आपकी नाक गर्म हो जाती है। इसके अलावा, जब आप झूठ बोलते हैं तो आपकी पलकें तेजी से झपकने लगती हैं और आंखों का रंग भी बदल जाता है।
नाक में खुजली होने लगती है
झूठ बोलने वाले व्यक्ति की नाक में खुजली होने लगती है। ये सभी तरीके झूठ बोलते समय शरीर की प्रतिक्रिया में शामिल होते हैं।
कान का लाल होना
जब आप झूठ बोलते हैं तब आपके कान लाल हो जाते हैं, या फिर आप बहुत ज्यादा बोलने लगते हैं। साथ ही, आप आंख से संपर्क नहीं बनाते हैं, अपना मुंह और आंखें ढकने लगते हैं।
ऐसा कर के आप किसी के भी झूठ को पकड़ सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ