NEET में आए हैं कम मार्क्स? ये 7 करियर ऑप्शन दिलाएंगे पहचान
By Priyanka Pal07, May 2024 02:16 PMjagranjosh.com
नीट 2024
मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG में इस बार रजिस्ट्रेशन का नया रेकॉर्ड बना। 24 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए और 97 पर्सेंट से ज्यादा स्टूडेंट इसमें शामिल रहे। यहां कम मार्क्स मिलने पर आपके लिए कई करियर विकल्पों के बारे में बताया गया है।
साइकोलॉजिस्ट
साइकोलॉजिस्ट काउंसलिंग से लोगों की थेरेपी करता है। वहीं एक साइकेट्रिस्ट विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टर होते हैं। व्यक्ति की भावनाओं और व्यवहारों से उनकी मानसिक स्थिती का पता लगाते हैं।
फिजियोथेरेपिस्ट
यह व्यक्ति की चोट, स्वास्थ्य और फिटनेस जैसी चीजों का ध्यान रखते हैं। इसी के साथ बीमार व्यक्तियों को ठीकर करने का काम करते हैं।
फार्मासिस्ट
एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर है जो बीमारियों के इलाज और रोगी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक दवाएं देने का काम करते हैं।
नर्स
एक कुशल प्रोफेशनल है, जिसे अस्पतालों या नर्सिंग होम में बीमार और दुर्बल रोगियों की देखभाल के लिए रखा जाता है।
डेंटिस्ट
दांतों से जुड़ी समस्याओं की पहचान करना और उनकी देखभाल का काम करते हैं। इसके लिए आप BDS की डिग्री हासिल कर सकते हैं।
मेडिकल लैब टेक्नीशियन
मेडिकल लैब टेक्नीशियन किसी लैब में डॉक्टर के निर्देश के अनुसार अलग-अलग टेस्ट करते हैं। इसके लिए आप पैरामेडिकल कोर्स कर सकते हैं।
पोषण विशेषज्ञ
यह लोगों को उनके स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन को खाने की सलाह देने का काम करते हैं।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।