उत्तर प्रदेश के किस शहर को कहा जाता है सिरैमिक सिटी?
By Priyanka Pal26, Sep 2024 11:51 AMjagranjosh.com
भारत का हरेक राज्य अपनी अनोखी परंपराओं और संस्कृतियों के लिए जाना जाता है। हर राज्य का अलग कल्चर ही उसे खास बनाने का काम करता है। आज जानिए उत्तर प्रदेश के सिरैमिक सिटी के बारे में।
बुलंदशहर
बुलंदशहर जिले का खुर्जा सिरेमिक उत्पादों के लिए जाना जाता है, जो आज कल का नहीं बल्कि सिरेमिक का कारोबार सदियों पुराना है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार
खुर्जा में सिरेमिक का उत्पाद इतना मशहूर है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी इसने जादू बिखेरा हुआ है।
इतिहास
यूपी का बुलंदशहर जिला अपने अंदर कई इतिहास दबाए बैठा है। यहीं से 17 किमी की दूरी पर बसा है खुर्जा, जिसने दुनिया के कोने-कोने में अपने बने उत्पादों के जरिए पहचान बनाई हुई है।
द सिरेमिक सिटी
सिरेमिक सिटी नहीं, द सिरेमिक सिटी बोलिए। जी हां यह नगर अपने बेहतरीन सिरेमिक यानी चीनी मिट्टी के उत्पादों के लिए जाना जाता है।
तैमूर वंश
इसी वंश से खुर्जा के इतिहास को जाना जाता है। जानकारी के अनुसार, 600 साल पहले उज्बेकिस्तान के शासक तैमूर लंग ने दिल्ली पर हमला किया था। जिसमें कुछ हुनरमंद हस्तशिल्प लोग भारत में ही रह गए।
हुनर से भरे कुम्हार
हुनरमंद हस्तशिल्प के लोगों ने खुर्जा की कलाकृति को एक नए रूप में पेश किया। किवदंती के अनुसार, मुगल साम्राज्य के दौरान कुम्हारों को इस क्षेत्र में लाया गया था।
कारखाने
जानकारी के अनुसार, यहां करीब 850 पॉटरी हुआ करती थी, लेकिन अब चीनी मिट्टी के बर्तन और साज-सज्जा के उत्पाद बनाने वाले करीब 500 कारखाने मौजूद हैं।
चीनी मिट्टी की क्वालिटी
यहां बने चीनी मिट्टी के उत्पाद यूएस, यूके और जर्मनी में जाते हैं। चीनी मिट्टी के क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने में भारत पहले स्थान पर है, जबकि चीन का स्थान दूसरे नंबर पर आता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 Unknown Facts About Former Prime Minister Manmohan Singh