By Priyanka Pal04, May 2024 01:36 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
जनसंख्या
साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 231 रही थी। यहां हरेक जिले की अपनी एक अलग पहचान है।
यूपी में आम का शहर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आम के शहर के रूप में जाना जाता है। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
सबसे छोटा जिला
उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
प्रमुख आम
लखनऊ में आम की खेती बहुत होती है। यहां की प्रमुख फसल लखनऊ सफेदा, लखनऊ चौसा, लखनऊ लंगड़ा और रामकेला हैं।
आम का शहर
लखनऊ को दशहरी आम के लिए भी जाना जाता है। यहां आम की इतनी किस्में पाई जाती हैं, यही कारण है इसका आमों का शहर बन जाने का।
अन्य शहर
ऐसे में भारत के पश्चिम बंगाल में स्थित एक शहर ऐसा भी है, जिसे आम का शहर कहा जाता है।
मालदा शहर
पश्चिम बंगाल के मालदा शहर को लंगड़ा आम के लिए जाना जाता है। यहां की मिट्टी और जलवायु इस प्रकार के आम की खेती के लिए उपयोगी होती है।
आम की खेती करनेवाले राज्य
प्रमुख रूप से रत्नागिरी, बनारस, लखनऊ, मलीहाबाद, बंगलुरू, जूनागढ़, मुशिर्दाबाद, हरदोई, सलेम, तुनी व पेरियाकुलम आदि शहरों में भी आम की खेती की जाती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।