By Priyanka Pal16, Jul 2024 06:35 PMjagranjosh.com
भारत में महलों का शहर
क्या आप जानते हैं भारत में महलों का शहर किसे कहा जाता है? यदि नहीं, तो आगे जानिए भारत के शहर सांस्कृतिक और एतिहासिक शहर द पैलेस सिटी ऑफ इंडिया के बारे में।
भारत में महलों का शहर
कोलकाता को महलों का शहर कहा जाता है क्योंकि इस शहर में कई भव्य और ऐतिहासिक इमारतें, महल और हवेलियां हैं, जो ब्रिटिश काल से संबंध रखती हैं।
महलों की प्रसिद्धि
कोलकाता में बने महल इमारतों की वास्तुकला, भव्यता और इतिहास के कारण कोलकाता को सिटी ऑफ पैलेस कहा जाता है।
वास्तुकला
कोलकाता में कई इमारतें ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान बनाई गई थीं। इन इमारतों की वास्तुकला यूरोपीय शैली में है, जो उन्हें भव्य और आकर्षक बनाती है।
शाही महल
कोलकाता में कई शाही महल और हवेलियां हैं, जो उस समय के समृद्धि और वैभव को दर्शाते हैं। इन महलों में बेलवेडियर हाउस और मार्बल पैलेस कुछ प्रमुख हैं।
सांस्कृतिक इतिहास
कोलकाता हमेशा से ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। यहां की इमारतें और महल इस समृद्ध संस्कृति और इतिहास का प्रतीक हैं। टैगोर हाउस और अन्य सांस्कृतिक स्थलों की उपस्थिति इसे और भी खास बनाती है।
शिक्षा
यह शहर समय के साथ - साथ भारत का शैक्षिक, व्यवसायिक और सांस्कृतिक केंद्र है। बड़ी - बड़ी हवेलियो, कला और रंगमंच का भी शहर है।
व्यापारिक महत्व
ब्रिटिश शासन के दौरान, कोलकाता व्यापार और प्रशासन का केंद्र था। इस कारण यहां कई भव्य सरकारी और व्यापारिक भवन बनाए गए थे, जो आज भी शहर की पहचान बने हुए हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।