Wine Capital of India किस शहर को कहा जाता है ?


By Priyanka Pal11, Nov 2024 11:15 AMjagranjosh.com

भारत का हर शहर अपनी एक अलग कहानी से भरे इतिहास के लिए जाना जाता है। आदिकाल से रहे इतिहास को जानने के लिए भारत का प्रत्येक शहर अपनी अनोखी संस्कृतियों के लिए जाना गया।

भारतीय इतिहास

भारत का इतिहास केवल पढ़ने की चीज नहीं, बल्कि जानने, स्मरण करने और उसे समझना बहुत जरूरी है। आज जानिए भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जिसे द वाइन कैपिटल ऑफ इंडिया कहा जाता है।

वाइन कैपिटल ऑफ इंडिया

महाराष्ट्र राज्य में स्थित नासिक शहर को वाइन कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है। इसे यूं भी कहें कि नासिक के नाम से कम और वाइन कैपिटल के नाम से ज्यादा जाना जाता है।

वाइन प्रोडक्शन

भारत में सबसे अधिक वाइ का प्रोडक्शन नासिक शहर में ही किया जाता है। इस शहर में 52 वाइन के और करीब 8,000 एकड़ में अंगूरों की खेती की जाती है।

अंगूरों की खेती

सभी तरह के अंगूर की बागवानी की बात करें तो उसका कुल क्षेत्रफल 18000 एकड़ के करीब है। अंगूर की खेती काफी अधिक मात्रा में होती है, इसलिए वहां मौजूद प्लांट को वाइन बनाने के लिए आसानी से इस्तेमाल किया जाता है।

जलवायु

खेती के लिए भूगौलिक स्थिति भी काफी मायने रखती है, नासिक की मिट्टी में रेड लैटराइट मौजूद है। यही वजह है कि यहां पर अंगूरों का अधिक उत्पादन होता है, जिन्हें वाइन प्रोडक्शन में इस्तेमाल किया जाता है।

ड्रेनेज सिस्टम

मिट्टी के साथ ही यहां का ड्रेनेज सिस्टम भी अच्छा है, जिसमें अंगूरों की खेती के लिए जितने पानी की जरूरत होती है उतना आसानी से मिल जाता है।

शराब

नासिक के सुला घाटी में वाइन का उत्पादन किया जाता है, कहा जाता है यहां पहुंचने पर बहुत तेज दुर्गंध आती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Gir National Park In Gujarat Is Famous For?