भारत के किस शहर को City of Festivals के नाम से जाना जाता है?


By Priyanka Pal14, Mar 2025 10:02 AMjagranjosh.com

वैसे तो भारत में हर त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जिसे त्योहारों का शहर कहा जाता है। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए

सिटी ऑफ फेस्टिवल

दरअसल, भारत के तमिलनाडु में स्थित मदुरई शहर को सिटी ऑफ फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक कैलेंडर

मदुरई शहर का कैलेंडर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर पारंपरिक फसल से जुड़े त्योहारों को मनाने के लिए जाना जाता है।

मंदिरों का शहर

मदुरई को मंदिरों का शहर और तमिलनाडु की आत्मा भी कहा जाता है। यह शहर अपनी प्राचीन संस्कृति, भव्य मंदिरों और जीवंत त्योहारों के लिए जाना जाता है।

पोंगल उत्सव

मदुरै में तीन दिनों तक मनाया जाने वाला एक भव्य उत्सव है। यह त्योहार सूर्य, प्रकृति और मवेशियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करने का उत्सव माना जाता है।

जल्लीकट्टू

जल्लीकट्टू को पारंपरिक त्यौहार से ज्यादा एक खेल माना जाता है। इसमें गांव के लोग जंगली सांडों को काबू में करने का प्रयास करते हैं।

चिथिरई महोत्सव

मिल महीने चिथिरई की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला त्योहार है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में अद्वितीय भक्ति और भागीदारी देखने को मिलती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

क्षेत्रफल के हिसाब से देश का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?