भारत की राजधानी दिल्ली से भी छोटे देश कौन से हैं?


By Priyanka Pal18, Jan 2025 10:00 AMjagranjosh.com

क्या आप जानते हैं भारत की राजधानी नई दिल्ली का 1,484 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र कई देशों की भूमि से ज्यादा है। आगे जानिए दिल्ली से भी छोटे देशों के बारे में।

सेंट किट्स और नेविस

किट्स और नेविस कैरिबियन में एक दो-द्वीप राष्ट्र हैं, जो कि 261 वर्ग किलोमीटर सेंट में फैले हुए हैं। यहां आपको हरे-भरे वर्षावन, सुनहरे समुद्र तट और ऐतिहासिक स्थल देखने को खूब मिलते हैं।

मार्शल द्वीप

प्रशांत महासागर पर स्थित मार्शल द्वीप में 29 एटोल और 1,000 से ज्यादा टापू मौजूद हैं। ये सभी द्वीप अपनी जीवंत समुद्री जैव विविधता, फिरोजा पानी और द्वितीय विश्व युद्ध के महत्वपूर्ण इतिहास के लिए जाने जाते हैं।

लिकटेंस्टीन

लिकटेंस्टीन स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा हुआ है। यह खूबसूरत अल्पाइन देश अपने उच्च जीवन स्तर, मजबूत वित्तीय क्षेत्र और आकर्षक गांवों के लिए जाना जाता है।

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो इटली के भीतर एक लैंडलॉक एन्क्लेव है, और इसकी स्थापना 301 ईस्वी में हुई थी। अपनी मध्ययुगीन वास्तुकला, कोबलस्टोन सड़कों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

तुवालु

अपने आश्चर्यजनक लैगून और प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाने वाला यह द्वीप राष्ट्र दुनिया के सबसे दूरस्थ द्वीपों में से एक है। यह देश 26 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

नाउरू

नाउरू 21 वर्ग किलोमीटर में बसा हुआ है। इस देश की कोई रोजधानी नहीं है। यहां लोगों की आबादी 10,000 से कुछ ज्यादा की है।

मोनाको

मोंटे कार्लो कैसीनो, फॉर्मूला 1 मोनाको ग्रैंड प्रिक्स और अपनी ग्लैमरस जीवनशैली के लिए मशहूर यह छोटी सी रियासत दुनिया के अभिजात वर्ग के लिए एक खेल का मैदान है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

One Nation One Subscription Initiative Launched By Government, Key Points To Know