By Mahima Sharan09, Dec 2024 05:28 PMjagranjosh.com
सबसे ज्यादा कॉफी पीने वाले देशों की लिस्ट
भारत से लेकर दुनियाभर के कई देशों में कॉफी बेहद ही लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया के किन देशों के लोग सबसे ज्यादा कॉफी पीते हैं? आइए यहां जानते हैं
फ़िनलैंड
बता दें कि इस लिस्ट में फिनलैंड सबसे पहले नंबर पर है। इस देश में प्रति वर्ष 12 किलोग्राम तक कॉफी की खपत होती है।
नॉर्वे
यह एक स्कैंडिनेवियाई देश है जिसमें पहाड़, ग्लेशियर शामिल है। यहां के अमीर लोगों के बीच कॉफी बेहद ही लोकप्रिय ड्रिक है। इस देश में हर साल 9.9 किलोग्राम कॉफी की खपत होती है।
आइसलैंड
कॉफी के मामले में आइसलैंड तीसरे नंबर पर है। यहां हर साल 9 किलोग्राम कॉफी की खपत होती है। यहां के लोग दिनभर में 5 कप कॉफी पीते हैं।
डेनमार्क
यहां कॉफी की खपत बेहद ही मशहूर है। यहां के लोग प्रतिदिन 1.46 कप कॉफी पीते हैं। इस देश के लोग प्रतिवर्ष 8.7 किलोग्राम तक की कॉफी पी जाते हैं।
नीदरलैंड
नीदरलैंड यूरोप के पश्चिमी भाग में स्थित है। यहां हर इंसान एक दिन में 1.84 कप कॉफी पीता है। इस देश में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 8.4 किलोग्राम कॉफी पीते हैं।
कॉफी के मामले में ये देश बेहद ही लोकप्रिय हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ