इन देशो में अनिवार्य है आर्मी सर्विस


By Priyanka Pal21, Mar 2025 06:20 PMjagranjosh.com

इन देशो में अनिवार्य है आर्मी सर्विस

दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां आर्मी सर्विस करना बहुत जरूरी होता है। आगे जानिए जहां लोगों को मिलिट्री के लिए एक तय समय तक काम करना अनिवार्य होता है।

साउथ कोरिया

यहां के योग्य पुरुषों को सेना में 21 महीने, नौसेना में 23 महीने और वायुसेना में 24 महीने सर्विस देना अनिवार्य है। अनिवार्य सैन्य सेवा के लिए पुरुषों को करीब 11 साल और महिलाओं के लिए करीब 7 साल है।

इजरायल

इजरायल में रक्षा बल में तीन साल और महिला करीब दो साल तक सेवा देती हैं। यह देश-विदेश में रह रहे इजरायल के सभी नागरिकों पर लागू होता है।

ब्राजील

यहां 18 से ज्यादा उम्र वालों के लिए मिलिट्री सेवा अनिवार्य है। लड़कों को मिलिट्री जॉइन करने से पहले फिजिकल टेस्ट देना पड़ता है।

तुर्की

20 साल से ज्यादा की उम्र के लड़कों के लिए मिलिट्री सर्विस अनिवार्य होती है। महिलाएं सेना में सेवा करने के बाध्य नहीं हैं, लेकिन वह मिलिट्री ऑफिसर बन सकती हैं।

रूस

यहां कई लोग जान-बूझकर आगे की पढ़ाई करते रहते हैं, ताकि सर्विस से बचे रहें। यहां 12 महीने तक सैन्य सेवा अनिवार्य है।

सीरिया

सभी सीरियाई पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। इसी के साथ सैन्य सेवाओं को टालने वाले लोगों की नौकरी तक जा सकती है।

स्विट्जरलैंड

यहां 18 से 34 साल के बीच के पुरुषों के लिए सैन्य सेवा अनिवार्य है। यहां महिलाओं के लिए मिलिट्री सर्विस अनिवार्य नहीं हैं, लेकिन वह अपनी मर्जी से इसे ज्वाइन कर सकती हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

How Do Astronauts Take Bath In Space?