By Mahima Sharan23, Jan 2025 09:42 AMjagranjosh.com
दुनिया के सबसे ज्यादा सैटेलाइट वाले देश
सैटेलाइट आज के मॉडर्न जमाने की रीढ़ की हड्डी है। आज हम जीपीएस के जरिए हर चीज को नेविगेट कर सकते हैं, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि दुनिया का कौन से देश सैटेलाइट का बादशाह कहलाता है।
अमेरिका
अमेरिका में लगभग 2,944 सैटेलाइट मौजूद है। यही कारण है कि यूएसए मिलेट्री, कॉमर्स और सैटेलाइट में सबसे आगे हैं।
चीन
चीन में लगभग 499 सैटेलाइट है। चीन का बेड़ा अपने महत्वाकांक्षी बेईडो नेविगेशन सिस्टम, कम्युनिकेशन का समर्थन करता है।
रूस
रूस में लगभग 169 सैटेलाइट मौजूद है। रूस एक प्रमुख अंतरिक्ष खिलाड़ी बना हुआ है, जो मिलिट्री, कम्युनिकेशन और साइंटिफिक एप्लीकेशन पर ध्यान केंद्रित करता है।
यूनाइटेड किंगडम
यूनाइटेड किंगडम में करीब 135 सैटेलाइट है। यू.के. टेलीकम्युनिकेशन, पृथ्वी अवलोकन और नेविगेशन में माहिर है, जिसे स्पेस टेक्नोलॉजी में बढ़ते निवेश से बल मिला है।
जापान
जापान में करीब 78 सैटेलाइट मौजूद है। जापान का सैटेलाइट प्रोग्रामर्स डिजास्टर मैनेजमेंट, एस्ट्रॉनॉमिनल रिसर्च और टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ रहा है।
दुनिया के इन देशों के पास सैटेलाइट की कोई कमी नहीं हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
Check Out Top 6 Character Traits Of A Slow Learner