नए साल का स्वागत करने वाले सबसे पहले देश कौन से हैं?


By Priyanka Pal31, Dec 2024 05:50 PMjagranjosh.com

लोगों को हर साल नए साल का बेसब्री से इंतजार होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कहां नए साल को सबसे पहले मनाया जाता है? यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

नए साल का पहला सूरज

दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां नए साल का सूरज बाकि देशों से पहले उग जाता है। दुनिया में अलग – अलग समय पर नए साल का स्वागत किया जाता है।

सबसे पहला सूरज कहां उगता है?

दुनिया में सबसे पहले सूरज किरिबाती द्वीप समूह में उगता है। जो कि प्रशांत महासागर में स्थित है। यहां आस पास के द्वीप समूह देशों में सबसे पहले नए साल की शुरूआत की जाती है।

किरिबाती

किरिबाती के बाद समोआ और टोंगा द्वीप पर नए साल का आगमन होता है। अंतरराष्ट्रीय समय रेखा के मुताबिक ये लाइन द्वीप सबसे पहले नए साल का जश्न मनाते हैं। पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, इसलिए सूरज पश्चिम से पूर्व की ओर गतिमान होता है।

टाइम जोन

धरती का घूमते समय जितना भाग सूरज के सामने पहले आता है। वहां पर सूरज उगता हुआ दिखता है, इसी से हमारा टाइम जोन भी शुरू होता है।

भारतीय समय

भारत में समय के अनुसार, यहां शाम के 3.30 बजे नए साल का प्रवेश हो जाता है। यानी इंडिया से 8.30 घंटे पहले जश्न शुरू हो जाता है।

एशिया में नया साल

अगर एशिया की बात करें तो जापान और दक्षिण कोरिया में सबसे पहले नया साल मनाया जाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

1,2,3.... 9 जन्म की तारीख खोलेगी 2025 में आपकी पर्सनैलिटी से जुड़े बड़े राज