रतन टाटा को क्यों मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान? जानें
By Mahima Sharan
04, May 2023 05:10 PM
jagranjosh.com
पुरस्कार
टाटा ग्रुप के चीफ रतन टाटा को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया द्वारा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार
भारत में ऑस्ट्रेलिया के एम्बेसडर बैरी ओ फैरेल ने उन्हें ऑस्ट्रेलियाई सरकार की ओर से यह सम्मान दिया।
मजबूत संबंध
उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में किए गए उनके विशेष प्रयासों के लिए दिया गया है।
दुनिया का सितारा
एम्बेसडर बैरी ओ फैरेल ने रतन टाटा को व्यापार, उद्योग और परोपकार की दुनिया का सितारा बताया है।
ऑस्ट्रेलिया के विकास
बैरी ओ फैरेल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के विकास में टाटा का अहम योगदान है। उनका प्रभाव देखा जा सकता है।
सबसे ज्यादा कर्मचारी
टाटा समूह की कंपनी के आस्ट्रेलिया में लगभग 17 हजार कर्मचारी हैं, जो भारतीय कंपनियों में सबसे ज्यादा हैं।
इन पदों से सम्मानित
रतन टाटा को भारत सरकार द्वारा 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
जामिया कैंपस के बाहर स्टूडेंट्स क्यों कर रहे प्रोटेस्ट, जानें
Read More