सबसे ज्यादा डीजल-पेट्रोल किन देशों के पास है?
By Priyanka Pal
21, Oct 2024 04:47 PM
jagranjosh.com
क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे देशों के नाम जहां सबसे ज्यादा डीजल-पेट्रोल पाया जाता है। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
वेनेजुएला
पूरी दुनिया में सबसे बड़ा तेल भंडार वेनेजुएला के पास है। यहां धरती के अंदर 30,380 करोड़ बैरल पेट्रोलियम है।
सऊदी अरब
इस देश के पास 25,860 करोड़ बैरल पेट्रोलियम है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया के 25 प्रतिशत तेल और गैस भंडार यहीं हैं।
ईरान
दुनिया में तीसरे सबसे बड़े तेल भंडार वाले ईरान के पास 20,860 करोड़ बैरल तेल मौजूद है।
इराक
यहां तेल के कुओं में 14,501 करोड़ बैरल पेट्रोलियम भंडार है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता तेल उत्पादक देश है।
कुवैत
10,150 करोड़ बैरल तेल भंडार के साथ कुवैत इस लिस्ट में 6वें स्थान पर है। यह मध्य पूर्व के सबसे अमीर देशों में से एक है।
यूएई
दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक संयुक्त अरब अमीरात में 9,780 करोड़ बैरल तेल भंडार है।
रूस
8,000 करोड़ बैरल वाले तंल भंडार के साथ रूस दुनिया का 7वां सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
प्रतियोगी परीक्षाओं में आमतौर पर पूछे जाते हैं ये 10 मुहावरे
Read More