By Mahima Sharan20, Feb 2025 03:38 PMjagranjosh.com
मिनी इंडिया
भारत एक खूबसूरत और बहुराष्ट्रीय देश हैं, जहां विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। भारत की सुंदरता देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। भारत की संस्कृति देश-दुनिया के लोगों को आकर्षित करती हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं दुनिया में कुछ ऐसे भी देश मौजूद है जिन्हें मिनी इंडिया के नाम से जाना जाता है।
इन देशों को कहा जाता है मिनी इंडिया
दरअसल हम मॉरीशस, फिजी और जर्सी सिटी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे मिनी इंडिया के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इन्हें भारत का नाम क्यों दिया गया है।
मॉरीशस
मॉरीशस को मिनी इंडिया के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यहां की लगभग 75% आबादी भारतीय मूल की है। यहां तक की मॉरीशस में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी सहित भारत के प्रमुख हस्तियों के नाम पर कई संस्थान हैं।
भारत की संस्कृति से नाता
भारतीयों के बीच मॉरीशस एक टूरिस्ट प्लेस के रूप में प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां की संस्कृति, भोजन और पोशाक कई हद से भारत से मिलते हैं। बता दें कि मॉरीशस में रहना भी किफायती है।
फिजी
फिजी में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। फिली के लोग दिवाली और होली जैसे भारतीय त्यौहार भी मनाते हैं।
जर्सी सिटी
इंडिया स्क्वायर जर्सी सिटी, भी मिली इंडिया की लिस्ट में आता है। इसे 'लिटिल इंडिया' के नाम से जाना जाता है।
इन देशों में रहकर भी आप भारत की संस्कृति से जुड़े रह सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ