By Mahima Sharan31, Mar 2025 01:18 PMjagranjosh.com
विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध नृत्य
भारत में विभिन्न प्रकार के राज्य है और सभी राज्यों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। वहीं, शास्त्रीय नृत्य भी इसी का प्रतीक है। आज हम आपको भारत के अलग-अलग प्रदेशों के प्रसिद्ध नृत्यों के बारे में बात करेंगे।
केरल
केरल का सबसे प्रसिद्ध नृत्य कथकली और मोहिनीअट्टम हैं।
उत्तर भारत
उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कथक है, जो अपने जटिल पदचिह्नों, पैटर्न तथा हाव-भाव और चेहरे के भावों के माध्यम से कहानी को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है।
ओडिशा
ओडिशा का सबसे प्रसिद्ध नृत्य ओडिसी है, जो एक शास्त्रीय भारतीय नृत्य है। इसमें अक्सर प्रेम और भक्ति के विषयों को दर्शाया जाता है।
तमिलनाडु
तमिलनाडु का सबसे प्रसिद्ध नृत्य भरतनाट्यम है, जो मंदिर कला पर आधारित एक शास्त्रीय नृत्य रूप है। इसे सादिर या दासी अट्टम के नाम से भी जाना जाता है।
असम
असम का सबसे प्रसिद्ध नृत्य बिहू है। यह बिहू त्योहार के दौरान किया जाने वाला एक लोक नृत्य है, जो बदलते मौसम के जश्न के रुप में मनाया जाता है।
राजस्थान
राजस्थान के कुछ सबसे प्रसिद्ध नृत्य रूपों में घूमर, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया और भवई शामिल हैं। ये नृत्य सांस्कृतिक महत्व को दर्शाते हैं।
आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी है, जो अपनी सुंदर चाल, पदचाप और भाव के लिए जाना जाता है।
मणिपुर
मणिपुर का प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी है। इसे मणिपुरी रास लीला के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही यह हिंदू पौराणिक कथाओं के विषयों को दर्शाता है।
गुजरात
गुजरात का सबसे प्रसिद्ध और प्रतिष्ठित नृत्य रूप गरबा है। यह नवरात्रि उत्सव के दौरान किया जाने वाला एक लोक नृत्य है।
आपके राज्य का प्रसिद्ध नृत्य क्या है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
उत्तर प्रदेश में 'बुद्ध की नगरी' किसे कहा जाता है?