By Priyanka Pal28, Mar 2024 12:34 PMjagranjosh.com
रेलवे अप्रेंटिस
जो उम्मीदवार रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए सुनहरा मौका। साउथ-ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बिलासपुर डिवीजन में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आगे जानिए इस नौकरी के लिए क्राएटेरिया, सैलरी और कौन सी डिग्री की जरूरत होगी।
डिग्री
रेलवे में अप्रेंटिस के पद पर निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं, 12वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ संबंधित ट्रेड में आईआईटी होना चाहिए।
ऐज लिमिट
सभी पदों के लिए उम्मीदवीर की आयु सीमा अलग होती है। तो वहीं इस भर्ती के लिए 15 से 24 साल तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।
मार्क्स
10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स और आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। दोनों के मार्क्स को समान वेटेज मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1 संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाना होगा। वहां दिए गए विकल्प पर जाएं।
स्टेप 2
उसके बाद रिक्रूटमेंट के विकल्प पर क्लिक करें। अप्लाय ऑनलाइन के ऑप्शन को चुनें और क्लिक करें।
स्टेप 3
आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फॉर्म सबमिट कर दें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।