By Mahima Sharan29, Jul 2024 06:24 PMjagranjosh.com
बेस्ट डिप्लोमा कोर्स
12वीं के बाद ज्यादातर छात्रों का रुझान कॉलेज और ग्रेजुएशन की ओर होता है, जो कि करीब 3 से 4 साल का कार्यक्रम होता है। वहीं कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स होते हैं, जिन्हें कॉलेज के बाद तुरंत नौकरी की तलाश होते हैं। ऐसे में आप लॉग टर्म ग्रेजुएशन कोर्स की जगह पर शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये डिप्लोमा कोर्स आपको डिग्री से ज्यादा सैलरी वाली नौकरी दिला सकते हैं।
इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (पॉलिटेक्निक)
इंजीनियरिंग ज्यादातर साइंस स्ट्रीम वाले विद्यार्थियों का लोकप्रिय कोर्स है। ऐसे में अगर आप 4 साल का इंजीनियरिंग नहीं करना चाहते, तो आप पॉलिटेक्निक का कोर्स चुन सकते हैं। कम समय वाला यह कोर्स आपका करियर सेट कर सकता है।
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) में डिप्लोमा
मेडिकल लैब तकनीशियन ब्लड, टिशू और अन्य शारीरिक चीजों पर परीक्षण करके स्वास्थ्य सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह डिप्लोमा कोर्स 2 साल का होता है, जिसके बाद आप किसी हॉस्पिटल या क्लीनिक में ज्वाइन कर सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा
डिजिटल मार्केटिंग आज लगातार बढ़ने वाला क्षेत्र बन चुका है। यहां कुशल पेशेवरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा
क्रिएटिविटी और डिजाइन के प्रति नजर रखने वालों के लिए, इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा बेस्ट कोर्स साबित हो सकता है।
होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
भारत में टूरिज्म एक बड़ा और बढ़ता हुआ क्षेत्र है। होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा आपको होटल, रिसॉर्ट और अन्य प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार के करियर के लिए तैयार कर सकता है।
फाइनेंशियल अकाउंटिंग में डिप्लोमा
फाइनेंशियल एकाउंटिंग मार्केट जगत में एक मुख्य कौशल है। फाइनेंशियल एकाउंटिंग में डिप्लोमा आपको अकाउंटिंग. बुक कीपिंग और फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के सिद्धांत सिखा सकता है।
ये डिप्लोमा कोर्स आपका भविष्य संवार सकती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ