उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला संंत के नाम से जाना जाता है?
By Priyanka Pal14, Feb 2025 10:32 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश अपनी अनूठी संस्कृति, परंपरा और साहित्य से जुड़े बहुत से कारणों के लिए प्रख्यात है। इस राज्य का इतिहास बहुत बड़ा और खास रहा है।
संत के नाम से मशहूर जिला
आज हम बताने जा रहे हैं आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसे और इकलौते जिले के बारे में जिसे संत के नाम से जाना जाता है।
यूपी के जिले
उत्तर प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसके पास 75 जिले हैं। इसी के साथ इस राज्य ने देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री भी दिए हैं।
यूपी में संत के नाम से मशहूर जिला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर नामक इस इकलौते जिले को संत के नाम से जाना जाता है। संत कबीर नगर जिला उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल का एक हिस्सा है। यहां का जिला मुख्यालय खलीलाबाद शहर है।
संतकबीर नगर
एक जनपद एक उत्पाद के अनुसार, सन् 1997 में यूपी के पूर्वी क्षेत्र में संत कबीर नगर जनपद की स्थापना की गई थी।
जिले का नामकरण
इस जिले का नामकरण प्रख्यात संत, संत कबीर के नाम पर हुआ था। कबीर दास ने मगहर में अपनी देह को त्यागा था। इस जिले का विभाजन बस्ती जनपद के 131 ग्रामों एवं सिद्धार्थनगर जनपद के 161 ग्रामों से किया गया है।
मशहूरी
संतकबीर नगर को प्राचीन शिल्प पीतल के उत्पाद के लिए जाना जाता है। इस शिल्प में संलिप्त कारीगर विभिन्न प्रकार के कटोरे, प्लेटों, ग्लास, बर्तनों, जग, फूलदान, घंटी आदि को बनाने का काम करते हैं।
होजरी उत्पाद
संतकबीर नगर अपने होजरी उत्पाद के लिए भी जाना जाता है। कच्चे माल के लिए जिले की मुख्य निर्भरता कानपुर व लुधियाना जनपद से है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।