केरल का जिला, जिसे सात भाषाओं की भूमि कहा जाता है?


By Priyanka Pal04, Apr 2025 11:40 AMjagranjosh.com

केरल

दक्षिण भारत का एक खूबसूरत राज्य है केरल। जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण के लिए जाना जाता है।

केरल के जिले

केरल 14 जिलों में विभाजित है, जिसकी अनोखी संस्कृति और पहचान है। ये जिले अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध परंपराओं के लिए मशहूर हैं।

सात भाषाओं की भूमि

भारत के केरल में कासरगोड जिले को सात भाषाओं की भूमि कहा जाता है। केरल के इस जिले को यह दर्जा यहां बोली जाने वाली 7 भाषाओं से मिले है।

भाषाएं

केरल के कासरगोड जिले में मलयालम, कन्नडा, तुलु, कोंकणी, बेरी, मराठी और उर्दू बोली जाती हैं। यह विविधता इस जिले में विशेष स्थान रखती है।

सांस्कृतिक विरासत

कासरगोड में थेय्यम, यक्षगान, पूरक्काली, Kolkali और मप्पिलाप्पट्टू गहरी विरासत और परंपराओं को प्रतिबिंबित करते हैं।

इतिहास

कासरगोड का गठन 1984 में कन्नूर जिले के कुछ हिस्सों को अलग करके किया गया था। यह केरल का सबसे उत्तरी जिला है, जिसकी सीमा पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में पश्चिमी घाट से लगती है।

स्वादिष्ट व्यंजनों का घर

संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध, केरल आयुर्वेद, जीवंत त्योहारों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी घर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

सबसे ज्यादा एआई स्टार्टअप किस देश में है?