By Mahima Sharan11, Mar 2025 05:11 PMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत, प्राचीन इतिहास और कई धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। अपने विविध अतीत के कारण राज्य में परंपराओं और मान्यताओं का मिश्रण है।
उत्तर प्रदेश का इतिहास
यह राज्य भगवान कृष्ण की जन्म स्थल और भगवान बुद्ध के निर्वाण स्थल का घर है। यह राज्य महान महाकाव्यों रामायण और महाभारत का जन्मस्थान भी है।
ऐसा राज्य जहां नहीं है वन
वैसे तो उत्तर प्रदेश अपने विभिन्न स्थलों के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं इस देश में एक ऐसा भी राज्य है, जहां वन की मात्रा सबसे कम है।
रविदास नगर
दरअसल हम भदोही की बात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भदोही में वनों की मात्रा सबसे कम है। इसे संत रविदास नगर के नाम से भी जाना जाता है। यहां केवल 3.12 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक ही वन मौजूद है।
भदोही
यह जिला मिर्जापुर मंडल का एक हिस्सा है और इसे कालीन सिटी के नाम से भी जाना जाता है।
वन क्षेत्र
भदोही जिला कुल 1015 वर्ग किलोमीटर तक फैला है, जिसमे मात्र 3.12 वर्ग किलोमीटर तक वन क्षेत् फैला है।
यूपी में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला जिला सोनभद्र है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ