'City of Knives' उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहते हैं?
By Priyanka Pal01, Apr 2025 11:45 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश से जुड़ा जनरल नॉलेज
भारत क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है, जिसका क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है। लेकिन, आज जानिए हर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले जनरल नॉलेज के सवाल का सही जवाब।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश, अपने 75 जिलों के साथ भारत में सबसे ज्यादा जिले वाला राज्य है। लेकिन, आज इस वेब स्टोरी में जानिए उत्तर प्रदेश के एक ऐसे जिले के बारे में जिसे चाकुओं का शहर कहा जाता है।
यूपी बड़ा राज्य
यूपी में 17 नगर निगम, 822 सामुदायिक विकास खंड, 350 तहसील, 59,163 ग्राम पंचायतें, 437 नगर पंचायतें और 198 नगर परिषदें हैं।
चाकुओं का शहर
रामपुर उत्तर प्रदेश का एक जिला है जिसे चाकू की नगरी कहा जाता है। यह रामपुर के प्रसिद्ध चाकू उद्योग को उजागर करता है, जिसका इतिहास रियासत काल से जुड़ा हुआ है।
रामपुर
यह जिला न केवल अपने नवाबों और रजा लाइब्रेरी और वेधशाला जैसे सांस्कृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। बल्कि अपनी बेस्ट क्वालिटी के चाकुओं के लिए जाना जाता है।
चाकू उद्योग
रामपुर में चाकू उद्योग अपने कुशल कारीगरी के लिए जाना जाता है। रामपुर के कारीगर कई पीढ़ियों से पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल करके चाकू बनाते आ रहे हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा चाकू
रामपुर में दुनिया का सबसे बड़ा चाकू जो कि 6.10 मीटर लंबा एक प्रमुख चौराहे पर प्रदर्शित है। 5.2 मिलियन रुपये से अधिक की लागत से इसे बनाया गया था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।